भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुए की मौजूदगी से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। पहले रेलवे ट्रैक, उसके बाद रेल मिल और अब बीआरएम के दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वहीं इसका एक ताजा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें तेंदुआ एक बिल्डिंग की सीड़ियों के पास दुबका बैठा है। इस बिल्डिंग को भिलाई इस्पात संयंत्र की बिल्डिंग कहा जा रहा है।
बता दें बीते तीन दिनों से भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ होने की जानकारी मिल रही है। लगातार तेंदुआ अलग अलग जगहों पर देखा जा रहा है। तेंदुए की आहट के बाद प्लांट में उसे पकड़ने के लिए अलग अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। वन विभाग व मैत्री बाग की टीम प्लांट में मौजूद है। प्लांट में तेंदुए को ट्रेस करने के लिए अतिरिक्त कैमरे लगा गए हैं। वहीं तेंदुए के लिए चारा भी डाला गया है। इसके बाद भी अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
लिंक पर क्लिक कर देंखें किस प्रकार बैठा है तेंदुआ
https://www.instagram.com/reel/DFfD6goIfMc/?igsh=MWJ0ZHdsdWVic2RmYQ==
ताजा वीडियो में दिख रहा बिल्डिंग में
अब तेंदुए का एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह प्लांट के बिल्डिंग नंबर 2 का है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। भिलाई स्टील प्लांट के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्लांट के भीतर तेंदुआ है यह सही है लेकिन वह किसी बिल्डिंग में देखा गया इसकी जानकारी नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार नजर रखे हुए है और तेंदुए का रेस्क्यू करने का प्रयास कर रहे हैं।
The post भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ : बार बार बदल रहा लोकेशन, अब बिल्डिंग की सीडियों में देखे जाने का दावा…. Video वायरल appeared first on ShreeKanchanpath.