Blog

बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी, खुद की पिस्टल से मार ली गोली… जांच में जुटी पुलिस

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर के जवान ने खुदकुशी कर ली है। शनिवार देर रात उसने अपने बेड पर खुद अपनी पिस्टल से गोली मार ली। मृतक जवान का नाम हरिलाल नाग बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के फरसगांव ब्लॉक के बारदा गांव की है। जिले के एसपी वाय अक्षय कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव के बारदा का रहने वाला जवान हरीलाल नाग बस्तर फाइटर्स में पदस्थ था। उनकी पोस्टिंग​​​​​​ धनोरा थाने में थी। बताया जा रहा है कि नक्सल गतिविधियों की सूचना लेने वह अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान उन्होंने देर रात सोते समय खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके से पिस्टल और मोबाइल बरामद किया। घटना की सूचना पर फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह को दी गई है। जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी, खुद की पिस्टल से मार ली गोली… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button