Blog

Big news : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ पांच जवान, अस्पताल में भर्ती

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार की सुबह बड़ी घटना हो गई है। यहां उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान आईडी की चपेट में आ गए। नक्सलियों ने बड़ी ही प्लानिंग के साथ इसे बिछा रखा था। इस ब्लास्ट में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है।

मिली जानकारी अनुसार रविवार की सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। कैंप से 350 मीटर की दूरी पर अचानक से ब्लास्ट हो गया। यहां नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट किया हुआ था। ब्लास्ट के बाद पीछे चल रहे जवानों ने मोर्चा संभाला। हालांकि ब्लास्ट के बाद फायरिंग नहीं हुई। इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन के  पांच जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को साथी जवानों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल जवानों में  साकेत, संजय, पवन कल्याण, लोचन महतो व दुले राजेन्द्र शामिल हैं।

The post Big news : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ पांच जवान, अस्पताल में भर्ती appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button