देश दुनिया

इस शख्स ने आलू से कमा लिए 1320 करोड़, KFC-बर्गर किंग भी दिवाने

हम आपको गुजरात के छोटे से शहर मेहसाणा से आने वाली शख्स के बारे में बताएंगे। जो कभी आलू और प्याज का आढ़ती था। लेकिन देखते-देखते अरबपति बन गया। आज वह 1,320 करोड़ रुपये रेवेन्यू वाली कंपनी का मालिक है। भारत में इसके बर्गर किंग, बर्गर सिंह, KFC, मदर डेयरी, ITC, गोदरेज और वॉलमार्ट इंडिया जैसे ग्राहक हैं। यदि आप भी इस दिलचस्प कहानी को विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो चलिए आगे बढ़ते हैं…

​हरेश करमचंदानी ​

हम बात हरेश करमचंदानी की कर रहे हैं। जो गुजरात के मेहसाणा से आते हैं। साल 2010 में उन्हें आलू की प्रोसेसिंग (Potato Processing) कर वैल्यू एडेड आइटम्स बनाने का आइडिया आया। आलू में वैल्यू एडिशन (Value Addition) की चाह से इसी उद्योग में कदम रखे। उन्होंने इस दिशा में काम करना शुरू किया और महज पांच साल में उन्होंने फ्रेंच फाइज बनाने का आधुनिक कारखाना अपने शहर के बाहर ही डाल दिया।

फ्रेंच फ्राइज (French Fries) बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी​

आज उनकी कंपनी भारत में फ्रेंच फ्राइज (French Fries) बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी का नाम HyFun Foods है। हाईफन फूड्स के निदेशक हरेश करमचंदानी हैं। HyFun Foods के प्रोडक्ट की लगभग 70 प्रतिशत बिक्री थाईलैंड, मलेशिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, ताइवान, अमेरिका, मध्य पूर्व और यूरोप जैसे 40 से अधिक देशों और क्षेत्रों में निर्यात के माध्यम से होती है। भारत में, इसके ग्राहकों की लंबी सूची में बर्गर किंग, बर्गर सिंह, केएफसी, मदर डेयरी, आईटीसी, गोदरेज और वॉलमार्ट इंडिया शामिल हैं।वित्त वर्ष 20 में HyFun Foods का रेवेन्यू 324 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 24 में 1,320 करोड़ रुपये हो गया है। इसी अवधि के दौरान EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) 65 करोड़ रुपये से बढ़कर 270 करोड़ रुपये हो गई है।

करमचंदानी परिवार आलू का ही काम करते रहे​

हरेश करमचंदानी के दादा आसनदास करमचंदानी गुजरात के छोटे से शहर मेहसाणा में आलू और प्याज के आढ़ती थे। आजादी के बाद गुजरात तेजी से विकास कर रहा था और मेहसाणा की भी तकदीर बद रही थी। लेकिन करमचंदानी परिवार आलू का ही काम करते रहे। इसी परिवार में जन्मे और पले बढ़े हरेश बचपन से ही आलू के कारोबार की बारीकी सीख रहे थे।

​हरेश करमचंदानी ने यहां से की है पढ़ाई​

हरेश करमचंदानी का जन्म भले ही एक आढ़तिये के परिवार में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई खांटी अंग्रेजी स्कूल में हुई। 10वीं के बाद उन्होंने अहमदाबाद के सेंट जेवियर स्कूल में एडमिशन लिया। फिर उन्होंने एचएल कॉलेज ऑफ कामर्स में बी. कॉम में एडिमिशन लिया। वहीं से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री भी ली।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button