Blog

गंदगी फैला रहे भैंस खटाल संचालकों पर कार्रवाई, तीन दिन में नहीं हटे खटाल तो करेंगे बेदखल

भिलाई। निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड 27 शास्त्री नगर में नाली में गंदगी फैला रहे तीन भैंस खटाल मालिकों पर कार्रवाई की गई। इन खटाल संचालकों से 4500 रुपए चालान काटा गया है। साथ ही इन्हें समझाइश देते हुए तीन दिन में खटाल हटाने का निर्देश दिया गया है।

बता दें भिलाई निगम के आबादी वाले क्षेत्रों में भैंस खटाल संचालकों द्वारा लगातार गंदगी फैलाई जा रही है। भैंस खटाल संचालक बार.बार मना करने के बाद भी नहीं मानते हैं, नाली में गोबर फेंकते हैं नाली जाम कर देते हैं ,कचरा सड़क पर कचरा फैला देते हैं। नगर निगम भिलाई द्वारा कई बार कार्रवाई की गई। इस बार 3 दिन का समय खटाल संचालकों द्वारा मांगा गया है। तीन दिन के बाद अगर भैंस खटाल नहीं हटेगा तो उन्हें  बेदखल किया जाएगाl साथ ही  गाय भैंस भी जब्त किया जाएगा।

निगम टीम द्वारा गंदगी फैलाने वाले पंकज यादव, मनोज यादव, अजय यादव, इंदिरा यादव, लखन लाल यादव सभी ने अपनी भैंस खटाल हटाने के लिए 3 दिन का समय मांगा है। इस कार्रवाई के दौरान जोन 2 कमिश्नर येशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, सुपरवाइजर अंजनी सिंह के द्वारा कार्रवाई की गई है। नगर निगम भिलाई एक तरफ सफाई अभियान चला रहा है दूसरे तरफ खटाल मलिक गंदगी फैला रहे हैं।

The post गंदगी फैला रहे भैंस खटाल संचालकों पर कार्रवाई, तीन दिन में नहीं हटे खटाल तो करेंगे बेदखल appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button