Blog

Bhilai Breaking : पावर हाउस में करंट लगने से दो गायों की मौत, आधीं के कारण पोल पर दौड़ गई थी बिजली

भिलाई। पावर हाउस जवाहर मार्केट के सामने बीती रात करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई। घटना छावनी थाना से कुछ ही दूरी पर हुई। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को तेज आंधी तूफान व बारिश के कारण पोल में करंट दौड़ रहा था और दोनों गाय इसकी चपेट में आ गई।

मिली जानकारी के अनुसार पावर हाउस जवाहर मार्केट के सामने छावनी थाना के पास एक बिजली पोल में अचानक बिजली दौड़ने लगी। इस दौरान दो गाय इसकी चपेट में आ गई। घटना रात लगभग 10 बजे के आसपास की है। आसपास के लोगों ने गायों की चीख सुनी तो मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों गाय छटपटा रहे थे और कुछ ही देर में शांत हो गए। लोगों ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलस ने बिजली विभाग को सूचना देकर बुलाया। बिजली बंद कर सुधार कार्य किया गया।

The post Bhilai Breaking : पावर हाउस में करंट लगने से दो गायों की मौत, आधीं के कारण पोल पर दौड़ गई थी बिजली appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button