देश दुनिया

23 साल पुराना संजय दत्त का सुपरहिट गाना, पिता के साथ थी आखिरी फिल्म, राहत इंदौरी ने लिखे बोल, विनोद राठौड़ की आवाज में बना यादगार

बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो फिल्म की कहानी से निकलकर लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. साल 2003 में आई संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का एक गाना भी ऐसा ही है. मुंबई की गलियों वाला अंदाज, मजेदार बोल और जबरदस्त संगीत आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. इस गाने को विनोद राठौड़ ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसके बोल मशहूर शायर राहत इंदौरी ने लिखे थे. खास बात यह है कि इस फिल्म में संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त के साथ आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे.

मुन्ना और सर्किट की जोड़ी ने जीता दिल

इस गाने की खासियत इसका मुंबईया अंदाज है. फिल्म में संजय दत्त ने मुन्ना भाई और अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार निभाया था. दोनों की दोस्ती, बातचीत का तरीका और कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आई. गाने में भी मुन्ना भाई का वही बेफिक्र अंदाज देखने को मिलता है. विनोद राठौड़ की आवाज ने इसे एक अलग पहचान दी. प्राची और प्रिया मायेकर्स ने भी इसमें अपनी आवाज दी थी. आज भी जब इस गाने का जिक्र होता है तो मुन्ना और सर्किट की जोड़ी याद आ जाती है.

पिता सुनील दत्त के साथ आखिरी फिल्म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ संजय दत्त के करियर की यादगार फिल्मों में शामिल है. इसमें सुनील दत्त ने संजय के पिता का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी एक ऐसे गुंडे मुन्ना भाई की है, जो अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए डॉक्टर बनने निकल पड़ता है. मेडिकल कॉलेज में पहुंचने के बाद उसकी मुलाकात कई दिलचस्प किरदारों से होती है. ग्रेसी सिंह, बोमन ईरानी और जिमी शेरगिल भी फिल्म का हिस्सा थे. सुनील दत्त और संजय दत्त की यह आखिरी फिल्म थी, जिसमें दोनों साथ नजर आए.

बॉक्स ऑफिस पर भी रही सुपरहिट

‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. कॉमेडी के साथ फिल्म ने भावनाओं और इंसानियत का संदेश भी दिया. यही वजह रही कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और संजय दत्त के करियर को एक नई पहचान मिली. फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए, लेकिन इसका टाइटल ट्रैक अपनी अलग मस्ती की वजह से खास बन गया.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button