भिलाई। बाहरी किरायेदारों, आदतन गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल के लिए शुक्रवार को दुर्ग पुलिस ने रुआबांधा कॉलोनी में कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान दुर्ग पुलिस के 60 से ज्यादा अफसर व कर्मियों ने कॉलोनी की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह वारंटी लंबे समय फरारी काट रहे थे।
दुर्ग पुलिस की टीम शुक्रवार तड़के 4 बजे रुआबांधा कॉलोनी पहुंच गई। यहां पर लगभग 4 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहरी किरायेदारों की जांच, आदतन गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों की पड़ताल तथा मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों की तलाश की गई। पुलिस टीम ने वारंटियों की तलाश करते हुए 02 वारंटियों को पकड़ा।इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना था।
पकड़े गए वारंटियों में अनीश बाग पिता प्रमोद बाग उम्र 21 निवासी सेक्टर 10 थाना भिलाई नगर व डानिश महिलांगे के पिता रामगोपाल उम्र 20 निवासी रूआबांधा थाना भिलाई नगर शामिल है। अभियान में शामिल 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने समन्वित रूप से चेकिंग एवं वारंटियों की तलाश की कार्रवाई की। आम नागरिक अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। मादक पदार्थों, अवैध हथियारों अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा अपराधों की रोकथाम में सहयोग करें।
The post रुआबांधा कॉलोनी में कॉम्बिंग गश्त : 60 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने की सर्चिंग, दो वारंटी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.



