सौंदर्य

गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

हर कोई अपने चेहरे का तो बहुत ध्यान रखना है और दिन में कम से कम दो बार फेसवॉश या फिर अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गर्दन शरीर का वो हिस्सा है जिसकी देखरेख तो की ही जाती है, लेकिन चेहरे की तरह नहीं. गर्दन की सही सफाई नहीं होने और धूप की वजह से टैनिंग हो जाती है. इसके अलावा पसीने से गर्दन पर मैल जमा हो जाता है, जिससे गर्दन पर कालापन दिखाई देने लगता है और ये बहुत गंदा लगता है. अगर, आप भी गर्दन के कालेपन से परेशान हैं तो आप कुछ आसान तरीकों से इसे साफ कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं गर्दन का कालापन कैसे दूर करें, गर्दन का मैल, गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका.

गर्दन का कालापन कैसे दूर करें

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आलू आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है. आलू के रस में नींबू के रस मिलाएं. इसमें थोड़ी सी इनों और शैंपू को अच्छे से मिलाएं. इस मिश्रण को गर्दन पर मलकर लगाएं. इसे 10-15 मिनट गर्दन पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. गर्दन का कालापन कम होने में असर दिखने लगेगा.

नींबू, शैंपू और इनो या बेकिंग सोडा

गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के लिए नींबू, शैंपू और इनो या बेकिंग सोडा असरदार साबित हो सकता है. इसके लिए आधा कटा हुआ नींबू लें. उस पर थोड़ा सा शैंपू और चुटकी भर इनो या बेकिंग सोडा डालें. इसे हल्के हाथों से गर्दन पर 2 मिनट तक हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद पानी से धो लें. इसे हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 बार ही करें. इससे गर्दन का कालापन दूर हो सकता है.

हल्दी और दूध

दूध और हल्दी को साथ मिलाकर पीने पर सेहत अच्छी रहती है. इसी तरह दूध में हल्दी मिलाकर गर्दन पर लगाने पर टैनिंग कम होने में असर दिखता है. इसके लिए एक चम्मच दूध में एक चम्मच ही हल्दी मिलाएं और आधा चम्मच शहद डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को सीधा गर्दन पर लगाने के 10 मिनट बाद धोकर हटा लें.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button