Blog

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। एक से 15 अक्टूबर तक 15 दिन विभिन्न थीम पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ लेकर रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, 100 घंटे यानी प्रति सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने, अपने आसपास गांव काशन शहर गली मोहल्लों सरकारी संस्थानों रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता की जिम्मेदारी का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रेलवे भूमि पर स्वच्छ एवं विकसित किए गए स्थानों पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद एवं अध्यक्षा सेक्रो (SECRWWO), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन रायपुर – श्रीमती शिखा सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल सहित रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

इसके साथ ही प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में “स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत” संदेश के साथ स्वच्छ रथ एवं प्रभात फेरी जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। रायपुर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद एवं अध्यक्षा सेक्रो  रायपुर शिखा सिंह ने रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षण सह अनारक्षित टिकट केंद्र के पास से अस्थाई मुख्य प्रवेश द्वार से स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों से स्वच्छता पर चर्चा की एवं स्वच्छता जागरूकता अपने पर जोर दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया।

रायपुर रेल मंडल में डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर में स्वच्छ भारत फेरी स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत स्लोगन के साथ निकाली गई। स्वच्छता पखवाड़े के तहत रायपुर रेल मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों के साथ अमृत संवाद एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान में वृक्षारोपण किया गया।  मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे अपने द्वारा फैलाए कचरे को तुरंत डस्टबिन में डालें खाने पीने की वस्तुएं इधर-उधर ना फेंके स्टेशन परिसर में लगे डस्टबिन का उपयोग करें ट्रेन में यात्रा करते समय कचरा अपनी सीट के आसपास ना फैलाएं कोच में लगे डस्टबिन में कचरा डालें। हम सभी अपने कचरे के प्रति जागरुक रहेंगे तो भविष्य में कभी भी हमें आसपास कचरा दिखाई नहीं देगा।

The post स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button