Blog

Durg Breaking : युवक की गला रेतकर हत्या, पांच लोगों ने मिलकर किया कांड…. सभी आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात युवक की हत्या से हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश में पांच लोगों ने मिलकर युवक का गला काट दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। घटना महमरा गांव की है। इस मामले में पुलिस ने कोतवाली पुलिस ने हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहलई गांव निवासी ओम प्रकाश की गांव के पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। मृतक सेंटरिंग मिस्त्री का काम करता था। मोहलई में ओमप्रकाश के दोस्त की शादी चल रही थी। इस दौरान पंचशील नगर के पांच नाबालिग भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि पांचों नाबालिगों का ओमप्रकाश से पुरानी रंजिश चल रही थी। शादी में जाने के बाद पुरानी रंजिश खत्म करने नाबालिगों ने ओम प्रकाश को अकेले में बुलाया।

रात लगभग 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से कुछ दूरी पर मिले। इसबीच विवाद खत्म करने की बात पर बहस होने लगी। बात बात में विवाद बढ़ गया और एक नाबालिग ने चाकू निकाल कर ओमप्रकाश का गला रेत दिया। इससे ओम प्रकाश लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद पांचों नाबालिग वहां से भाग गए। चाकू लगने के बाद भी ओमप्रकाश गले में हाथ दबाते हुए शादी स्थल तक पहुंचा और वहीं गिर गया। यह देख शादी समारोह में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और कुछ घंटों में पांचों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नाबालिगों की ओमप्रकाश से रंजिश की वजह एक लड़की है जो मोहलई गांव की रहने वाली है। दरअसल नाबालिग उक्त लड़की के लिए अक्सर मोहलई के चक्कर लगाते थे और इसकी जानकारी लड़की ने ओमप्रकाश को दी। इसपर ओमप्रकाश ने सभी को फटकार लगाई थी। इसके बाद से ही इनके बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग आदतन अपराधी किस्म के हैं।

The post Durg Breaking : युवक की गला रेतकर हत्या, पांच लोगों ने मिलकर किया कांड…. सभी आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button