रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में 27 सितंबर को ‘आर्ना फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल सीजन – 7’ में ओडिशा के संबलपुर हीराकुद की 7 वर्षीय नन्हीं प्रतिभा चर्चिका रानी बेहेरा ने ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
हीराकुद के हिंडाल्को कॉलोनी निवासी संजीब बेहेरा और रुक्मिणी बेहेरा की इकलौती पुत्री चर्चिका वर्तमान में मदनाबती पब्लिक स्कूल, संबलपुर में क्लास वन की छात्रा हैं। महज तीन वर्ष की आयु से ही पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग, डांस, म्यूजिक और एक्टिंग में सक्रिय चर्चिका इससे पूर्व 2025 में रायपुर में ही ‘ब्यूटी आइकॉन इंडिया गोल्ड’ की विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा वे ‘ग्लैमर ऑफ ओडिशा’, ‘उत्कल फैशन आइकॉन’ और ‘पीडीएस नाइट’ जैसी प्रतियोगिताओं का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। भविष्य में ‘मिस वर्ल्ड’ बनने का सपना संजोए चर्चिका का वास्तविक लक्ष्य एक डॉक्टर बनकर गरीबों और जरूरतमंदों की नि:शुल्क सेवा करना है। उन्हें संगम पात्र से मॉडलिंग तथा दीपक ज्योतिष से डांसिंग का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
इस गरिमामयी समारोह में विनीता मलिक, सब्बी सूरी, फेमिना मिस इंडिया अनुष्का एवं सिमरन सचदेवा जैसी फैशन व बॉलीवुड हस्तियां उपस्थित थीं। वहीं निर्णायक मंडल में डॉ. अनुष्का सोन फेमिना मिस इंडिया ईस्ट, नम्रता गुगलानी वीएलसीसी हेड, छत्तीसगढ़, डॉ. अभी सिंधुजा प्लास्टिक सर्जन, पूजा गुरदीप कौर मिसेज इंडिया गोल्ड और सुधीर बारिक फैशन ग्रूमर शामिल रहे। इस बड़ी उपलब्धि पर चर्चिका को व्यापक स्तर पर बधाइयां मिल रही हैं।
The post संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम appeared first on ShreeKanchanpath.


