नईदिल्ली। भारत ने एशियन गेम्स में एक ही दिन कबड्डी के दोनों गोल्ड जीत लिए। महिला टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया। इसके बाद पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। शनिवार को पुरुष टीम ने एशियन गेम्स में लगातार 10वीं बार मेडल जीता। भारतीय टीम शुरुआत में ईरान के खिलाफ पिछड़ रही थी और पहले हाफ में मामूली अंत में पीछे थी। लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण जीतने में सफल रही। भारत ने एशियन गेम्स की कबड्डी स्पर्धा में स्वीप किया। पुरुषों से पहले महिलाओं ने भी ईरान की हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
भारत और ईरान के बीच पहले हाफ में मुकाबला करीबी रहा। ईरान ने शुरुआत में आक्रमकता दिखाई, लेकिन भारत ने भी वापसी की। भारत हालांकि, लय को बरकरार नहीं रखा और ईरान के खिलाड़ियों ने दबाव बनाया। पहला हाफ खत्म होने तक ईरान 18-17 की मामूली बढ़त लेने में सफल रहा। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की है। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद ईरान के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया और ईरान की टीम को ऑलआउट कर बढ़त हासिल की। मैच खत्म होने में जब 10 मिनट शेष था तो भारत ने ईरान पर पांच अंकों की बढ़त ली हुई थी। भारत ने देखते ही देखते अपनी बढ़त को मजबूत किया। भारतीय टीम ने इस लय को बरकरार रखा और लगातार ईरान पर दबाव बढ़ाते रहे। भारत ने इस तरह ईरान पर नौ अंकों की बढ़त ले ली। भारत ने ईरान के हर हमलों का करारा जवाब दिया और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही।
The post एशियन गेम्स : भारत को एक दिन में जीते कबड्डी के दो गोल्ड, महिला और पुरुष टीमों ने फाइनल में ईरान को हराया appeared first on ShreeKanchanpath.

