छत्तीसगढ़

चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण आरोपी के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद

*

*सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

*चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण आरोपी के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद।*

*चौकी दामापुर/ साइबर थाना पुलिस की कार्यवाही।*

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देश में चौकी दामापुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी चन्दुलाल साहू, पिता जयराम साहू, उम्र 58 वर्ष, निवासी क्षेत्र चौकी दामापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 28.08.2026 से 30.08.2026 की सुबह लगभग 10 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर में रखे संदूक का कुंदा तोड़कर उसमें रखे सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत 1,45,000/- रुपये बताई गई थी।

रिपोर्ट पर थाना कुण्डा अंतर्गत चौकी दामापुर में अपराध क्रमांक 123/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष टीम गठित कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

विवेचना के दौरान टीम को मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजेश धुर्वे, पिता दुखुराम धुर्वे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुआमालगी, चौकी दामापुर, थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने मेमोरण्डम कथन में प्रार्थी के घर में चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए सामान को अपने घर में छिपाकर रखना बताया।

आरोपी के बताए अनुसार उसके कब्जे से चोरी गए सोने की पत्ती 04 नग, चांदी का लच्छा 02 नग, पायल 02 नग एवं करधन 01 नग बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण की विवेचना जारी है तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*सराहनीय भूमिका-* उक्त चोरी के प्रकरण का खुलासा करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दामापुर उप निरीक्षक रोशन टोंडे, आरक्षक हेमंत चंद्रवंशी, एवं साइबर थाना टीम से आर. गज्जू राजपूत, अमित ठाकुर, पूरन दाहिरे का सराहनीय योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को लंबे समय तक सूना छोड़ते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button