छत्तीसगढ़

शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए टोल-फ्री नंबर जारी*

*जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ के लिए नोडल अधिकारी व तकनीशियन नियुक्त*

*शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए टोल-फ्री नंबर जारी*

*कलेक्टर ने सतत निगरानी और प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश*

कवर्धा मई 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों तथा हैंडपंप तकनीशियनों की नियुक्ति की गई है। आम नागरिकों को पेयजल संबंधी किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।

जिले के किसी भी ग्राम में पेयजल संकट उत्पन्न होने अथवा हैंडपंप खराब होने की स्थिति में नागरिक सीधे संबंधित नोडल अधिकारी या हैंडपंप तकनीशियन से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभागीय टोल-फ्री नंबर *1800-233-0008* भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

जिला स्तर पर सहायक अभियंता श्री गोपाल प्रसाद ठाकुर को जिला पेयजल प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री ठाकुर का मोबाइल नंबर 9626135795 है। इसी प्रकार कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोड़ला एवं पंडरिया विकासखंड में उप अभियंताओं को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है तथा उनके अधीन हैंडपंप तकनीशियनों की तैनाती की गई है, जो क्षेत्रवार पेयजल आपूर्ति एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित करेंगे।

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती यामिनी देवांगन (कंट्रोल रूम प्रभारी) 97552-74251, श्री राजकुमार कुंभ (कंट्रोल रूम प्रभारी) 97540-51070, विकासखंड कवर्धा के लिए श्री सुधीर श्रीवास्तव (उप अभियंता) 97540-01401, श्री ओमप्रकाश साहू 94255-09808, सहसपुर लोहारा के लिए श्री भोलाराम सिन्हा (उप अभियंता) 93027-01549, हैंडपंप तकनीशियन श्री तोषण साहू 96913-81346, राजकुमार अग्रवाल 99930-90324, कुमारी सबा शेख 62614-24787, राजाराम साहू 78288-58272, विकासखंड बोड़ला के लिए श्री टोमन लाल (उप अभियंता) 99075-81487, हैंडपंप तकनीशियन दुर्गेश 89658-70703, शिव प्रसाद पाली 96304-74503, उत्तरा उईके 78983-45086, विकासखंड – पंडरिया के लिए श्री आई.पी. श्याम (उप अभियंता) 88891-63931, 78695-93188, हैंडपंप तकनीशियन विजय 62615-93304, परदेशी यादव 91791-76643 / 78695-93188, नरसिंह राज – 82695-56821, नरबद सिंह धुर्वे – 95896-01744, महेंद्र सिंह ध्रुव – 88152-53526 को नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखें तथा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी समस्या होने पर जारी संपर्क नंबरों का उपयोग करें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button