Blog

26 अगस्त से नियमित चलेगी बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक ट्रेन, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा लाभ

रायपुर। बिलासपुर से यलहंका (बेंगलुरु) के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया है। पहले यह ट्रेन ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थी। अब गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक ट्रेन 26 अगस्त से हर बुधवार बिलासपुर से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर ट्रेन 27 अगस्त से हर गुरुवार यलहंका से चलेगी।

गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए दक्षिण भारत के प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी। ट्रेन दूसरे दिन सिकंदराबाद, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर होते हुए शाम 7 बजे यलहंका स्टेशन पहुंचेगी। रायपुर 3.35 बजे, दुर्ग 4.25 बजे पहुंचेगी।

बिलासपुर से चलने वाली यह ट्रेन भाटापारा दोपहर 2.40 बजे, रायपुर दोपहर 3.35 बजे, दुर्ग शाम 4.25 बजे, राजनांदगांव शाम 4.49 बजे, डोंगरगढ़ शाम 5.12 बजे व गोंदिया शाम 6.15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन वडसा, चांदाफोर्ट, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, काजीपेट, चर्लपल्ली और सिकंदराबाद सहित कई स्टेशनों से होकर यलहंका पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18262 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार रात 9.30 बजे यलहंका से रवाना होगी। यह हिंदूपुर, धर्मवरम, अनंतपुर, गुंटकल, रायचूर, सिकंदराबाद और बल्लारशाह होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन का मानना है कि स्पेशल ट्रेन को नियमित किए जाने से छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

The post 26 अगस्त से नियमित चलेगी बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक ट्रेन, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा लाभ appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button