Blog

पैसों के लेनदेन में दो भाइयों के बीच विवाद, बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर की छोटे भाई की हत्या

भिलाई। दुर्ग के इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार की सुबह बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था और इसके बाद बड़े भाई ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बघेरा निवासी देवेन्द्र देवांगन व उसके छोटे भाई कैलाश देवांगन के बीच बुधवार तड़के पांच बजे विवाद हुआ। दोनों भाइयों की बघेरा में एक च्वाइस सेंटर है और इसकी आमदनी व लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह भी पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ।

मृतक की पहचान कैलाश देवांगन (26) निवासी इंदिरा नगर बघेरा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान उसके बड़े भाई देवेंद्र देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का बघेरा इलाके में चॉइस सेंटर था। सेंटर से होने वाले पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि देवेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से कैलाश पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि कैलाश बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम इंदिरा नगर बघेरा पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र देवांगन को मौके से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post पैसों के लेनदेन में दो भाइयों के बीच विवाद, बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर की छोटे भाई की हत्या appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button