Blog

पूर्व एबीवीपी जिला संयोजक नागेश्वर यादव बने विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल, जिला दुर्ग के विद्यार्थी प्रमुख

भिलाई / विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल द्वारा पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के जिला संयोजक रहे नागेश्वर यादव को विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल, जिला दुर्ग का विद्यार्थी प्रमुख नियुक्त किया गया है।

नागेश्वर यादव लंबे समय से राष्ट्रहित, समाज सेवा एवं विद्यार्थी हित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नागेश्वर यादव अपने नवीन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यार्थी शक्ति को संगठित करने तथा राष्ट्र एवं समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल परिवार ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्राप्त होगी।

The post पूर्व एबीवीपी जिला संयोजक नागेश्वर यादव बने विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल, जिला दुर्ग के विद्यार्थी प्रमुख appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button