देश दुनिया

कबाड़ से करोड़ों कमाएगा बहरीन, 95 लाख के पुराने विमान को डुबोकर बनाया दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवाटर पार्क

मनामा। बहरीन ने कबाड़ में बिकने वाले एक पुराने प्लेन को करोड़ों कमाने का जरिया बना दिया है। यूएई से सिर्फ 95 लाख रुपये में खरीदे गए रिटायर्ड बोइंग 747 प्लेन को बहरीन ने अरब सागर में डुबो दिया। इसके बाद इसे दुनिया का पहला और सबसे बड़ा अंडरवाटर थीम पार्क बना दिया गया है।

यह पार्क 1 लाख वर्ग मीटर में फैला है। इसमें सिर्फ प्लेन ही नहीं है, बल्कि एक पारंपरिक बहरीनी मोती व्यापारी का घर और आर्टिफिशियल कोरल रीफ भी बनाए गए हैं।

डाइवर्स अब समुद्र के अंदर जाकर इस प्लेन, घर और कोरल को देख सकते हैं। यह जगह एडवेंचर और इको-टूरिज्म के शौकीनों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन गई है। बहरीन सरकार का मकसद देश की कमाई को सिर्फ तेल पर निर्भर न रखना है।इस प्रोजेक्ट के जरिए सरकार विदेशी पर्यटकों को लेकर इको-टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स से ग्लोबल रेवन्यू कमाना चाहती है। एक कबाड़ प्लेन से बना यह पार्क अब बहरीन के टूरिज्म का बड़ा जरिया बन गया है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button