Blog

आकाशीय बिजली का कहर : सरगुजा में दो बच्चों की मौत… पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे थे दोनों

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। यहां के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हल्की बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे बैठे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई झुलस गए। घायल दोनों भाइयों का अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्राम नागम में बारिश शुरू हुई थी। इसी समय ये चारों बच्चे एक पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल देख रहे थे। अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर आ गिरी। बिजली गिरने से चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे बारिश शुरू होने के बाद भी पेड़ के नीचे ही बैठे रहे थे। इसी वजह से यह दुखद हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

इस दुर्घटना में 12 वर्षीय रंजीत नगेशिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रंजीत के पिता का नाम लोहरा नगेशिया है। 12 वर्षीय रोशन नगेशिया (पिता विजय नगेशिया) ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 11 वर्षीय प्रभु राम (पिता भीमसाय) और उसका 13 वर्षीय भाई दिनेश घायल हो गए। प्रभु राम और दिनेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत अब स्थिर है। उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

The post आकाशीय बिजली का कहर : सरगुजा में दो बच्चों की मौत… पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे थे दोनों appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button