भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, भिलाई एवं रुंगटा यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आज “MSME Idea Hackathon 6.0” विषय पर एक महत्वपूर्ण जानकारी सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े उद्यमियों को नवाचार (Innovation), नई तकनीक (Technology) एवं आधुनिक विचारों के माध्यम से उद्योगों की समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई। रूंगटा यूनिवर्सिटी से विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी उद्योग या व्यापार में उत्पादन, गुणवत्ता, लागत, विपणन अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या है, तो उसका समाधान नवाचार आधारित तकनीकों और नए आइडियाज़ के माध्यम से किया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों एवं व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे अपने उद्योगों की समस्याओं को साझा करें, ताकि विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं एवं युवा इनोवेटर्स की सहायता से उनके व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान विकसित किए जा सकें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि MSME Idea Hackathon 6.0 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उद्योग, शिक्षा और नवाचार को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच है, जो स्थानीय उद्योगों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने कहा कि युवा नवाचार के माध्यम से उद्योग जगत को एक व्यवहारिक समाधान मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, शिक्षाविद एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उद्योगों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आज के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के नेतृत्व में यू के बिजनेस डेलिगेशन से लौटे डॉ जितेंद्र गुप्ता ने अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि उद्योग और यूनिवर्सिटी एक ही है दोनो एक दूसरे की जरूरत है।
आज भारत मे उद्योग तकनीक के मामले में आज निरंतर अग्रसर हो रहै है।उद्योग में ए आई व रोबोटिक का उपयोग बढ़ाना पड़ेगा।डिजिटल इंडिया तभी होगा जब हम डिजिटल होंगे। यू के अनुभव में क्वालिटी उत्पादन पर जोर दिया गया । इस मौके पर अनुराग शर्मा, राहुल मिश्रा, लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, विनोद सोनी, महिला चेम्बर अध्यक्ष सुमन कनोजे, प्रभारी सरोजनी पाणिग्रही, रश्मि वर्मा,सुनीता सोनी, विकास जायसवाल व अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।
The post एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 6.0 के माध्यम से नवाचार और नई तकनीक को मिलेगा बढ़ावा appeared first on ShreeKanchanpath.



