न्यूयॉर्क को दुनिया के सबसे बड़े सपनों का शहर कहा जाता है. हर साल लाखों लोग बेहतर करियर, ऊंची सैलरी और नए अवसरों की तलाश में यहां पहुंचते हैं. फाइनेंस, टेक, मीडिया और स्टार्टअप सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए यह दुनिया के सबसे आकर्षक शहरों में गिना जाता है. लेकिन क्या सिर्फ अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी ही न्यूयॉर्क में टिके रहने के लिए काफी है?
वायरल हो रहे एक वीडियो में पिछले 10 साल से न्यूयॉर्क में रह रहे एक भारतीय ने इस सवाल का जवाब दिया है. उनका कहना है कि इस शहर में सिर्फ पैसा कमाना ही काफी नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर मजबूत, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत करने का जज्बा भी होना चाहिए.
‘… यह शहर आपको तोड़ देगा’
वीडियो में भारतीय पर्यटक कुणाल दत्त न्यूयॉर्क में रहने वाले एक भारतीय से बातचीत करते हैं. इस दौरान वह पूछते हैं कि क्या इस शहर की तेज रफ्तार जिंदगी लोगों को अकेलापन महसूस करा सकती है.
इस पर वह व्यक्ति जवाब देता है कि अगर आप खुद से खुश नहीं हैं और अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, तो न्यूयॉर्क जैसे शहर में रहना मानसिक रूप से बेहद मुश्किल हो सकता है.ये शहर आपको तोड़ देगा.
वीडियो में भारतीय पर्यटक कुणाल दत्त न्यूयॉर्क में रहने वाले एक भारतीय से बातचीत करते हैं. इस दौरान वह पूछते हैं कि क्या इस शहर की तेज रफ्तार जिंदगी लोगों को अकेलापन महसूस करा सकती है.
इस पर वह व्यक्ति जवाब देता है कि अगर आप खुद से खुश नहीं हैं और अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, तो न्यूयॉर्क जैसे शहर में रहना मानसिक रूप से बेहद मुश्किल हो सकता है.ये शहर आपको तोड़ देगा.उनके मुताबिक, यहां हर तरफ लोग तेजी से आगे बढ़ते नजर आते हैं. ऐसे में कई लोगों को लगता है कि वे दूसरों से पीछे छूट रहे हैं. यही सोच धीरे-धीरे मानसिक दबाव बढ़ा सकती है.





