Blog

एकतरफा प्यार में सनकी ने की नर्सिंग छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर में एक दिन पहले 19 साल की नर्सिंग छात्रा खुशी साहू की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी बलौदा बाजार निवारी पिंटू साहू है जो कि छात्रा से एक तरफा प्यार करता था। जबकि छात्रा उसे पसंद नहीं करती थी। शुक्रवार को छात्रा के पीजी में पहुंचकर पिंटू साहू ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या की और फरार हो गया। पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस आरोपी को लेकर सीन रिक्रिएट करने के लिए रामनगर स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंची।

portal add

पुलिस के अनुसार आरोपी पिंटू साहू पिछले करीब एक महीने से खुशी को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा था। खुशी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रायपुर से भिलाई पहुंचा और किराए के कमरे में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिंटू साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूलत: बलौदाबाजार का रहने वाला है। शनिवार को पुलिस उसे पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह पिंटू ने खुशी को दो बार कॉल किया था। खुशी ने उसका नंबर पहले ही ब्लॉक कर रखा था, इसलिए बात नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी ने खुशी की सहेली को फोन किया। सहेली ने पिंटू को बताया कि खुशी के पास मोबाइल नहीं है। इसके बाद आरोपी बाइक से सीधे खुशी के रामनगर स्थित किराए के कमरे पर पहुंच गया। उस समय खुशी की सहेली बाथरूम में नहाने गई थी। कमरे में खुशी अकेली थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी ने खुशी से विवाद किया। इसके बाद उसने खुशी का गला दबा दिया। गला दबाने से खुशी बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसके पीठ, हाथ और पेट पर करीब 10 वार किए। गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने से खुशी की मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी पिंटू के हाथ में भी गंभीर चोट आई। हत्या के बाद वह कमरे से निकलकर फरार हो गया और रायपुर की ओर चला गया।

The post एकतरफा प्यार में सनकी ने की नर्सिंग छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button