देश दुनिया

DSP की बैलगाड़ी पर व‍िदाई, रोने लगे सात गांवों के लोग, पत्‍नी की फेसबुक पोस्‍ट के बाद हुआ तबादला

मध्‍य प्रदेश पुल‍िस में ज‍िस डीएसपी संतोष कुमार पटेल का तबादला उनकी पत्‍नी रोशनी पटेल की फेसबुक पोस्‍ट के बाद हुआ, अब उनकी बालाघाट से व‍िदाई का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. सात गांवों के लोगों ने उनको बैलगाड़ी पर बैठाकर व‍िदा क‍िया. बार‍िश के दौरान भी उनकी गाड़ी को रोककर आशीर्वाद देने की होड़ सी लगी रही.

हॉकफोर्स बालाघाट से भोपाल कमिश्नरेट हुआ तबादला

दरअसल, डीएसपी संतोष कुमार पटेल का हाल ही में हॉकफोर्स, बालाघाट में सहायक सेनानी के पद से पुलिस कमिश्नरेट भोपाल में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कोतवाली पद पर तबादला हुआ है. भोपाल में उनकी यह पहली पोस्टिंग है. वह जल्‍द ही भोपाल पहुंचकर ज्‍वाइन करने वाले हैं

बैगा जनजात‍ि के लोगों में जागा खाकी के प्रति भरोसा

2018 बैच के डीएसपी संतोष कुमार पटेल ने बताया क‍ि उनका व‍िदाई समारोह नक्‍सल प्रभाव‍ित रहे गांवों में बदलाव की नई कहानी कह गया. बैगा जनजात‍ि के लोगों में खाकी में बढ़ते भरोसे का प्रतीक बन गया, क्‍योंक‍ि यही बैगा जनजात‍ि के लोग कभी प्रशासन व पुल‍िस का नाम तक नहीं लेते थे. ऐसा पहली बार देखा गया है क‍ि ये लोग क‍िसी पुल‍िस अफसर की व‍िदाई में शाम‍िल हुए और भावुक हो गए होंमध्‍य प्रदेश-छत्‍तीसगढ़ सीमा पर नक्‍सल प्रभाव‍ित रहे ज‍िलों में से एक बालाघाट में हॉकफोर्स में करीब 18 माह तक तैनात रहे डीएसपी संतोष पटेल का घने जंगलों के बीच स्थित शक्तिझोड़ी व आस-पास के गांवों में अक्‍सर जाना हुआ. यही वजह है क‍ि पुल‍िस और वहां के लोगों के बीच गहरा जुड़ाव हो गया था. 2 जुलाई 2026 को व‍िधायक की मौजूदगी में डैम का उद्घाटन समारोह हुआ, तो उसी दौरान आस-पास के सात गांवों को डीएसपी के तबादले का पता चला और उन्‍होंने हाथों-हाथ इंतजाम कर समारोह स्‍थल से मुख्‍य सड़क तक डीएसपी को बैलगाड़ी में बैठाकर व‍िदाई दी और आद‍िवासी जनजात‍ि के रीत‍ि-र‍िवाज से जश्‍न मनाया.

विदाई में उमड़ी भीड़, पुसली बाई अम्मा ने दिए 20 रुपये

डीएसपी संतोष कुमार कहते हैं क‍ि व‍िदाई के दौरान उनके ल‍िए टेमनी, सायर, संदूका, केरा डी, खामर डी, शक्तिझोड़ी, नल्लेझरी गांव के लोग जुटे. कइयों की आंख में आंसू थे. वे दुआएं देते हुए नहीं थक रहे थे. दूसरे द‍िन जब वह कार में सवार होकर अपने घर पन्‍ना के ल‍िए रवाना हुए तो भयंकर बार‍िश हो रही थी. लोगों ने कार रोककर आशीर्वाद दिया. उनमें 55 साल की   ने अपनी साड़ी के पल्‍लू में बांध के रखे 20 रुपये भी द‍िए

दुल्हन को साइकिल पर बैठाने वाले डीएसपी की पत्नी की पोस्ट हुई थी वायरल

बता दें क‍ि संतोष कुमार पटेल मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ अंतर्गत देवगांव के रहने वाले हैं. 29 नवंबर 2021 को उनकी शादी रोशनी पटेल से हुई थी. शादी के बाद देवी पूजन की परंपरा निभाने के लिए संतोष पटेल अपनी दुल्हन को साइकिल पर बैठाकर निकले थे, जिसकी तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थीं. अब सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट करके उनकी पत्‍नी ने मध्‍य प्रदेश सरकार से उनके तबादले की गुहार लगाई थी. इत्‍तेफाक से दो द‍िन बाद ही उनका तबादला हो गया.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button