*दो विपत्ति ग्रस्त परिवार को 50 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत*
कवर्धा, जून 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर ने दो विपत्ति ग्रस्त परिवारों को 50 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। एसडीएम श्री संदीप ठाकुर ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर ग्राम बटुराकछार निवासी श्री सुशांत की मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री रामचंद को, ग्राम रवेली निवासी श्री राहुल की मृत्यु हो जाने पर उनके पत्नी आंचल को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है।




