देश दुनिया

पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल के घर खुशियों की बहार, बेटी बनी डॉक्टर तो बेटा इंजीनियर

छतरपुर : छतरपुर के रहने वाले और सागर पुलिस विशेष शाखा में SP दिनेश कौशल का बेटा आईआईटी दिल्ली से पासआउट होकर इंजीनियर बन गया है तो बेटी भी बेटे से दो कदम आगे निकलकर लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से MBBS कर डॉक्टर बन गई. डॉक्टर बनी श्रुति कौशल ने संकल्प लिया है कि बुंदेलखंड के गरीबों का वह मुफ्त इलाज करेंगी.

छतरपुर का नाम फिर हुआ रोशन

छतरपुर की धरा हमेशा वीरों ओर होनहारों से भरी रही है. चाहे मुगलों के छक्के छुड़ाने वाले महाराजा छत्रसाल हो या महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ या फिर बाबा बागेश्वर. अब छतरपुर के भाई-बहन की जोड़ी ने जिले का नाम रोशन किया है. छतरपुर के पिपरसानियां मोहल्ले के रहने वाले व सागर विशेष शाखा में पदस्थ पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल के लिए गर्व ओर खुशी का दिन है. उनके दोनों बच्चो ने सफलता पाकर गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है

टीवी-मोबाइल से दूरी बनाई

एसपी दिनेश कौशल के बेटे क्षितिज कौशल देश के प्रतिष्ठित आईआईटी दिल्ली से अपनी अंतिम वर्ष की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर इंजीनियर बन गए तो वहीं उनकी बेटी श्रुति कौशल ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से MBBS की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर डॉक्टर बन गई हैं. श्रुति कौशल को 1500 में से 964 अंक हासिल हुए हैं. श्रुति कौशलने बताया “वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी. परीक्षा के दौरान मोबाइल व टीवी से दूरी बनाकर रखती थी. माता, पिता और भाई का बहुत सहयोग रहता था.”

पिता की सीख पर चले भाई-बहन

डॉ.श्रुति कौशल कहती हैं “बीते 23 जून 2026 को रिजल्ट आया है. मैं अब डॉक्टर बन गई हूं. मैं अपने बुंदेलखंड के अलावा जहां भी पदस्थ रहूंगी तो गरीबों की मदद करूंगी. उनका फ्री इलाज करूंगी.” आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले क्षितिज कौशलकहते हैं “बीते दिन रिजल्ट आया है. 12वीं की पढ़ाई के साथ मैं 4 साल तक दिल्ली में इंजीनियर की पढ़ाई करता रहा. पहले JEE मेन्स ओर, JEE एडवांस की परीक्षा पास की. इसके पीछे माता-पिता का सबसे बड़ा श्रेय है.” एसपी दिनेश कौशलका कहना है “उनके दोनों बच्चों से उन्होंने यही उम्मीद रखी कि हमेशा ईमानदारी और मेहनत की राह चुनो. जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करो.”

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button