भिलाई। स्वर्गीय बाबूराम गहलोत एवं स्वर्गीय चंदा देवी गहलोत की स्मृति में लिंक रोड कैम्प-2 भिलाई में भैरव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 22 जून से किया जा रहा है।

22 जून को मण्डप निर्माण, वेदी पूजन, अग्नि प्रकट एवं स्थापन मूर्तिजलाधिवास एवं पुष्याधिवास का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद 23 जून को वेदी पूजन, नित्य हवन, मूर्ति घृताधिवास एवं तैलाधिवास हुआ। 24 जून को नित्य पूजन एवं हवन, मूर्ति फलाधिवास के बाद 25 जून को नित्य पूजन एवं हवन, मूर्ति धान्याधिवास का कार्यक्रम हुआ। 26 जून को शोभायात्रा निकाली गई। 27 जून को नित्य पूजन, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं पूर्णाहुति महाआरती एवं महाभंडारा का कार्यक्रम हुआ।
शोभायात्रा में चिन्ना राव, लक्ष्मण गहलोत, रिंकू जैन, सुनील गहलोत, संतोष पति, पूनम गहलोत, हुकुमचंद गहलोत, ढालचंद गहलोत, शिवरतन शर्मा, लकी गहलोत, पूर्व पार्षद सविता राव, वर्तमान पार्षद विनोद, भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह सहित अन्य मौजूद थे। आयोजक ढालचंद गहलोत ने बताया कि बीकानेर से आमंत्रित 11 पंडितों की टीम सारे अनुष्ठान विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करे हैं। सैकड़ो भक्तों ने हवन में आहुति दी यज्ञाचार्य, ज्योतिषाचार्य पं. आशीष भादाणी और यज्ञ ब्रह्मा योगेश ओझा शास्त्री के सान्निध्य में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ। प्रत्तिमा भी बीकानेर राजस्थान से लाई गई है।
The post भिलाई में भव्य भैरव बाबा मंदिर का निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा समारोह appeared first on ShreeKanchanpath.




