Blog

रायगढ़ में एक और हाथी शावक की मौत : ग्रामीणों ने देखा शव… नदी पार करते समय डूबने की आशंका

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिर एक हाथी शावक की मौत हो गई है। सोमवार की सुबह नदी में ग्रामीणों ने हाथी शावक का शव देखा और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि हाथी शावक की मौत का कारण नदी पार करते समय डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम हाथी शावक के शव को नदी से बाहर निकलवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेज के अंतर्गत आने वाले गुरदा संगम नदी में गांव के ग्रामीणों में आज सुबह 9 बजे के आसपास एक हाथी शावक के शव को पानी में तैरते देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल की टीम दी। नदी में हाथी शावक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बारभौना और ऐडू के आसपास 50 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। संभवतः बीती रात हाथियों का दल पानी पीने गया होगा। इसी बीच घटना हुई होगी। फिलहाल, वन विभाग मामले की जांच में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि हाथी शावक नदी पार करते समय डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

The post रायगढ़ में एक और हाथी शावक की मौत : ग्रामीणों ने देखा शव… नदी पार करते समय डूबने की आशंका appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button