देश दुनिया

कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश; 332 आवेदन आए

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में छोटे बच्चों ने कलेक्टर शीला दाहिमा से शिकायत की कि उन्हें विश्वेश्वर महादेव मंदिर स्थित मयूर बिहार विकास नगर वार्ड क्रमांक-07 के सार्वजनिक पार्क में खेलने नहीं दिया जाता।

बच्चों ने बताया कि कुछ लोग उन्हें वहां से भगा देते हैं। इस पर कलेक्टर ने तत्काल नगर पालिका अधिकारियों को बुधवार सुबह 8 बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को बच्चों को खेलने से रोकने वालों को समझाइश देने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि इसके बाद भी समस्या बनी रहती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जनसुनवाई में कुल 332 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई विभागों से संबंधित मामलों का निराकरण किया गया। इनमें एक महत्वपूर्ण मामला 3 वर्षीय मूकबधिर बालक कार्तिक पुत्र मान सिंह बैरवा निवासी माखनाखेड़ली का था। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को उसके कॉकलीयर इंप्लांट के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत निशुल्क किया जाएगा। इस उपचार के लिए शासन द्वारा लगभग साढ़े छह लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। जनसुनवाई में समग्र आईडी में त्रुटियों से परेशान दो हितग्राहियों की समस्या का भी तत्काल निराकरण किया गया।

कलेक्टर ने दिव्यांग शमशेर सिंह को दिव्यांग श्रेणी में खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी करने और कैलाशी बाई को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button