देश दुनिया

दिन में पिता के साथ किया काम, रात में पढ़कर सेना में लेफ्टिनेंट बने आरा के गोवर्धन

आरा। आर्थिक अभाव और सीमित संसाधनों के बावजूद आरा के एक स्टेशनरी दुकानदार पिता और आंगनबाड़ी सेविका मां के बेटे ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है।

आरा के जगदेव नगर निवासी गोवर्धन कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार किया है।

सेना में बनेंगे लेफ्टिनेंट

आईएमए में कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब वह सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होंगे। मूल रूप से भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अंतर्गत देवचंदा गांव निवासी गोवर्धन कुमार के पिता विश्वक सिंह आरा सदर प्रखंड कार्यालय के समीप एक छोटी स्टेशनरी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

दिन में करते थे पिता की मदद, रात में पढ़ाई

आर्थिक चुनौतियों के बीच गोवर्धन ने पढ़ाई जारी रखी। वह दिन में पिता के काम में हाथ बंटाते थे और रात में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे।

गोवर्धन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के संघर्ष, मार्गदर्शकों और शिक्षकों को देते हुए कहा कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती, यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button