बेरौटी स्थित केके यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग एवं स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बी. नारायण एवं विशिष्ट अतिथि स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. मिसाला श्रीनिवास राव ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। कुलपति ने कहा कि पर्यावरण पर संकट लगातार बढ़ रहा है। इसे सुरक्षित रखने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्रों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज किए गए प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और बेहतर भविष्य का आधार बनेंगे।
प्रो. डॉ. मिसाला श्रीनिवास राव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ टिकाऊ खेती के विभिन्न उपायों को अपनाना समय की आवश्यकता है। इससे बढ़ती जनसंख्या के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. बीके पाण्डेय ने असमय जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों की चर्चा की। उन्होंने जैविक खेती और कृषि वानिकी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों ने करीब 500 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इनमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश था।बिहारशरीफ विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में पौधरोपण, जागरूकता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकारी संस्थानों, पंचायतों, सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण व संरक्षण का दिया संदेश एकंगरसराय| प्रखंड के कोशियावां पंचायत में मनरेगा के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत के मुखिया सुनील कुमार, मनरेगा के कनीय अभियंता शशि रंजन, कौशल कुमार ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। मुखिया ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। शशि रंजन ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से पंचायत में हरियाली बढ़ाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। लगाए 25 पौधे बिहारशरीफ| हेल्पिंग हैंड द्वारा फिटनेस पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने 25 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष आशुतोष कश्यप ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, लगातार घटती हरियाली पर्यावरणीय असंतुलन का कारण बन रही है। कार्यक्रम में विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, राहुल, मनजीत, आदित्य, रोहित राज, आरजू समेत कई सदस्य उपस्थित थे। एबीवीपी ने लगाए पौधे बिहारशरीफ| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा हिरण्य पर्वत पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर एसएफडी प्रमुख अनमोल कुमार ने किया। जिला संयोजक प्रतीक राज ने कहा कि अंधाधुंध वृक्ष कटाई के कारण जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल मेहता, नगर मंत्री अविनाश कुमार, नगर सह मंत्री विवेक कुमार, सुमित पटेल, राहुल उपाध्याय, अभिजीत कुमार, प्रिंस कुमार, रोहित तिवारी मौजूद थे। बढ़ी है चुनौतियां नगरनौसा | प्रखंड में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीओ रंजु कुमारी ने कहा कि लगातार घटते वन क्षेत्र, बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरणीय चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता को आवश्यक बताया। पीटीए दिनेश कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाने का अवसर है। कार्यक्रम में मनोज कुमार, देवेंद्र कुमार, सत्यम कुमार, संजय कुमार, विजय पटेल, आलोक कुमार, सत्येंद्र कुमार, सौरभ कुमार उपस्थित थे। रहुई में लगाए पौधे रहुई | विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड, नगर पंचायत स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पतासंग पंचायत भवन में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शशि कुमार ने फलदार पौधे लगाए। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अलबेला राय, उप मुख्य पार्षद अनिल पांडेय, डबल पासवान, परमानंद चन्द्रवंशी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। हरियाली से ही विकसित बिहार का निर्माण संभव सिलाव | प्रखंड में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर, पंचायतों की अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों के समीप पौधारोपण किया गया। बीडीओ प्रहलाद कुमार ने कहा कि हर पौधा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है। स्वच्छता, हरियाली से ही विकसित बिहार का निर्माण संभव है





