प्रयागराज स्थित कार्यालय महालेखाकार (एजी ऑफिस) में मई माह में सेवानिवृत्त हुए 11 कर्मचारियों और अधिकारियों को शुक्रवार को एक सम्मान समारोह में विदाई दी गई। कार्यालय परिसर के गेट पर आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे कार्यकाल और विभाग में उनके योगदान को याद किया गया। उन्हें फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।सेवानिवृत्त होने वालों में पर्यवेक्षक फूल चंद्र, ज्ञानचंद्र, दिनेश चंद्र शर्मा, सुमित चक्रवर्ती; सहायक पर्यवेक्षक सुनील कुमार सक्सेना, राम किशोर, राम प्रकाश; वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल; सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी संजय कुमार राय; ऑडिटर ललित कुमार सेन और एमटीएस शिव शंकर सोनकर शामिल हैं।
समारोह में वक्ताओं ने सभी कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली मजबूत हुई।
इस विदाई समारोह का आयोजन राष्ट्रीय लोक सेवार्थ संगठन प्रयागराज के संयोजक ओम प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष प्रकाश, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी अजय कृष्ण मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष सिविल ऑडिट एसोसिएशन विजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व डायरेक्टर राजू मिश्रा, अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, सगीर अहमद, अनिल दास, विनोद कुमार उपाध्याय, पंकज मालवीय और वरिष्ठ लेखाधिकारी रजनीकांत विद्यार्थी सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग दिया।
समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद कर्मचारियों और साथियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।





