साल 2001 में आमिर खान की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म में राधा-कृष्ण की नोकझोंक पर एक गाना था। ये गाना आज भी उतना ही फेमस है। यूट्यूब पर इस गाने को 195 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को एक या दो मुसलमानों ने नहीं, बल्कि चार मुस्लिमों ने मिलकर बनाया था।
कौन-सी और कौन-सा गाना?
ये गाना आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ का है। इसका नाम ‘राधा कैसे न जले’ है। इस गाने के बोल ब्रज क्षेत्र के लोकगीतों से प्रेरित होकर लिखे गए थे। इस गाने में कान्हा की छेड़छाड़ और गोपियों के साथ उनकी रासलीला का जिक्र है, जिससे राधा को जलन होती है।
किन चार मुस्लिमों की वजह से बना ये गाना?
इस गाने में आमिर खान नजर आए थे। सरोज खान ने गाने के लिए आमिर खान को डांस सिखाया था। ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया था और जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे थे। वहीं इसे गाया आशा भोंसले और उदित नारायण ने था।
गाने के लिरिक्स
मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले
कभी मुस्काये कभी छेड़े कभी बात करे
राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले
आग तनमन में लगे
राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले
मधुबन में भले कान्हा किसी गोपी से मिले
मन में तो राधा के ही प्रेम के हैं फूल खिले
किस लिये राधा जले (हय)
किस लिये राधा जले (हय)
बिना सोचे समझे (हय)
किस लिये राधा जले किस लिये राधा जले
ओ गोपियां तारे हैं चांद है राधा
फिर क्यों है उसको बिसवास आधा
हो गोपियां तारे हैं चांद है राधा
फिर क्यों है उसको बिसवास आधा
कान्हा जी का जो सदा इधर उधर ध्यान रहे
राधा बेचारी को फिर अपने पे क्या मान रहे
गोपियां आनी जानी हैं राधा तो मन की रानी है
गोपियां आनी जानी हैं राधा तो मन की रानी है
सांझ सखारे जमुना किनारे राधा राधा ही कान्हा पुकारे
ओये होए ओये होए
बाहों के हार जो डाले कोई कान्हा के गले
राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले
आग तनमन में लगे
राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले
इस गाने में भी किया साथ काम
सिर्फ ‘राधा कैसे न जले’ को ही नहीं, जावेद अख्तर, आमिर खान और एआर रहमान ने ‘लगान’ के ‘ओ पालन हारे’ में भी साथ काम किया है। इसे गाया लता मंगेशकर और उदित नारायण ने है। म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है और बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 162 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं
लगान’ को 25 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 65.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बॉक्स ऑफिस क्लैश
आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘गदर’ के साथ रिलीज हुई थी। ‘गदर’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं ‘लगान’ हिट हुई थी।
ऑस्कर
‘लगान’ (2001) साल 2002 में 74वें ऑस्कर समारोह में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी थी। हालांकि, इस फिल्म ने ऑस्कर तो नहीं जीता था।





