छत्तीसगढ़

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा*

**प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा**

समनापुर,

 

IMG 20260513 WA0018

जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने एवं ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज ग्राम समनापुर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम समनापुर में पुलिस विभाग द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत अस्थायी स्कूल एवं निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं एवं 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

**कक्षा 12वीं के सम्मानित विद्यार्थी इस प्रकार हैं :**

* अश्वनी टेकाम, पिता सयाम लाल टेकाम – 71%
* मंजुलता मेरावी – 68%
* हिमानी मेरावी – 67%
* यमुना धुर्वे – 65%
* कुमारी माया यादव – 65%
* चंद्रभान पालके – 62%
* कुमारी रेशमा यादव – 60%

**कक्षा 10वीं के सम्मानित विद्यार्थी :**

* संयम काली, पिता राजेश – 73%
* सासांक रजक – 70%
* कुमारी भुनेसरी – 70%
* कुमारी यशोदा – 69%
* अरिमा – 68%

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग द्वारा संचालित यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button