Blog

मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण

रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बेमेतरा जिला के ग्राम पंचायत मोहतरा के माध्यमिक शाला परिसर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान एसडीएम दिव्या पोटाई, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागीय स्टॉलों में आम नागरिकों की समस्याएं सुनते रहे। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने शिविर प्रारंभ होने से पूर्व मोहतरा स्थित राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बघेल ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम मोहतरा क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। हाई स्कूल मैदान मोहतरा में आयोजित शिविर में कुल 834 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 814 मांग संबंधी तथा 20 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर स्थल पर ही 246 आवेदनों का निराकरण किया गया, जिनमें 242 मांग एवं 4 शिकायत संबंधी प्रकरण शामिल हैं। वहीं शेष 588 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिनमें 572 मांग एवं 16 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने मौके पर समाधान मिलने पर शासन की पहल की सराहना की।

जनता से सीधा संवाद, आवेदन देने के लिए किया प्रेरित

मंत्री बघेल ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी समस्याएं एवं मांगें लिखित आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि जब नागरिक जागरूक होकर अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाएंगे, तभी उनका त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन का उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का सत्यापन एवं निराकरण किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के निर्देश

प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर त्वरित और प्रभावी कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

अपने उद्बोधन में मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना की गड़बड़ियों को दूर कर प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध हो सके। किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। मंत्री बघेल ने महतारी वंदन योजना, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, राशन कार्ड निर्माण, तीन महीने का चावल एक साथ वितरण तथा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने नवागढ़ में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल निर्माण एवं महतारी सदन की स्वीकृति का भी उल्लेख किया।

जनता की समस्याओं का हुआ निराकरण 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पेयजल, नामांतरण, सीमांकन एवं कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे। मंत्री बघेल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्रता अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने तथा बिजली कटौती की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

शिविर में मंत्री दयाल दास बघेल ने अपने करकमलों से विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति एवं चाबी प्रदान की गई। इसके अलावा नवीन राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व कार्ड, मत्स्य विभाग अंतर्गत मछली पालन हेतु जाल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सुकन्या समृद्धि एवं नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।शिविर के दौरान ग्रामीणों में शासन की योजनाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला तथा लोगों ने मौके पर समाधान मिलने पर प्रशासन एवं शासन की पहल की सराहना की।

The post मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button