Blog

फसल विविधिकरण से बदली किसान कुंवर सिंह मधुकर की तस्वीर

रायपुर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में नवाचार और फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य शासन के प्रयास अब जमीन पर असर दिखा रहे हैं। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बारगांव के किसान कुंवर सिंह मधुकर (नंदकुमार) इसकी एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरे हैं, जिन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक और बहु-फसली मॉडल अपनाते हुए अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

कभी केवल धान की खेती पर निर्भर रहने वाले मधुकर ने बदलते समय के साथ जोखिम उठाते हुए 18 एकड़ कृषि भूमि में फसल विविधिकरण को अपनाया। उन्होंने काली मिर्च, आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, कुंदरू और परवल जैसी विभिन्न फसलों की खेती शुरू की। इसके परिणामस्वरूप उनकी आय में दोगुना से तीन गुना तक वृद्धि हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।

उनके खेत में आज वैज्ञानिक और योजनाबद्ध खेती का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिलता है। उन्होंने 250 कटहल, 600 नए और 250 पुराने नींबू, 100 एप्पल बेर, 1700 ऑस्ट्रेलियन टीक तथा 300 काली मिर्च के पौधे लगाए हैं। इसके साथ ही कुंदरू, परवल, खीरा, लौकी और डोडका जैसी सब्जी फसलों की भी बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं, जिससे सालभर आय का स्रोत बना हुआ है।

मधुकर की इस सफलता को देखते हुए जिला प्रशासन भी उन्हें एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उनके खेत का निरीक्षण कर उनके नवाचारों की सराहना की और कहा कि फसल विविधिकरण से न केवल किसानों की आय बढ़ती है, बल्कि खेती अधिक टिकाऊ और लाभकारी भी बनती है। उन्होंने अन्य किसानों को भी ऐसे मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

मधुकर की सफलता यह दर्शाती है कि यदि किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों और विविध फसलों को अपनाएं, तो वे सीमित संसाधनों में भी बेहतर आमदनी हासिल कर सकते हैं। आज वे न केवल अपने क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।

The post फसल विविधिकरण से बदली किसान कुंवर सिंह मधुकर की तस्वीर appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button