Blog

भिलाई के पॉश कॉलोनी लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार…. नगदी व जेवर पार

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉश कालोनी नेहरू नगर पश्चिम में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हो गई। चोरों ने बंद मकान में सामने के दरवाजे का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित देढ़ लाख रुपए नगदी पर से हाथ साफ कर दिया। चोरो ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब मकान में रहने वाले विनय कुमार अग्रवाल पूरे परिवार के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने आम्रपाली वनांचल सिटी गए हुए थे। चोरी की वारदात वाले मकान सहित आसपास के अन्य मकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होना पुलिस के चुनौती बन पड़ा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बताया जा रहा है कि खुर्सीपार निवासी विनय कुमार अग्रवाल पिछले कुछ समय से नेहरू नगर पश्चिम में किराए पर निवास कर रहे थे। 4 मई को उनकी भतीजी की शादी थी। इसमें शामिल होने वे पूरे परिवार के साथ सोमवार को दोपहर  12:30 बजे आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चले गए थे। शादी पार्टी खत्म होने के बाद रात्रि 2:00 बजे के लगभग जब विनय कुमार अग्रवाल घर पहुंचे तो सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर खुली आलमारी और सामान बिखरा हुआ देख उन्हें चोरों की वारदात का अहसास हो गया।

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, क्राइम डीएसपी यदुमणि सिदार,  सुपेला  थाना प्रभारी विजय यादव, स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू सहित फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मामले के खुलासा के लिए एक टीम का गठन किया है। पुलिस के अनुसार लगभग डेढ़ लाख रुपया नगद एवं 45 से 50 लाख रुपए के जेवरात घर के अलमीरा में रखे थे जबकि परिजनों ने इससे भी ज्यादा चोरी होने की बात कही है।

The post भिलाई के पॉश कॉलोनी लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार…. नगदी व जेवर पार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button