Blog

बंगाल में 9 मई को नए सीएम लेंगे शपथ, पर्यवेक्षक बने अमित शाह… जेपी नड्‌डा को असम का जिम्मा

नईदिल्ली। पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों ही राज्यों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। भाजपा आलाकमान ने दोनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। जो कि दोनों राज्यों में विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। इस बीच बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा है कि 9 मई को नए सीएम का शपथ होगा।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

भाजपा आलाकमान ने पश्चिम बंगाल के लिए गृहमंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा असम में केन्द्रीय पर्यवेक्षक  के रूप में नियुक्त हुए हैं। इन दोनों दिग्गज नेताओं के साथ-साथ दो राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों को भी बतौर सह-पर्यवेक्षक जोड़ा गया है, ताकि स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लिया जा सके। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।

The post बंगाल में 9 मई को नए सीएम लेंगे शपथ, पर्यवेक्षक बने अमित शाह… जेपी नड्‌डा को असम का जिम्मा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button