छत्तीसगढ़

अधिकारियों को नियमित फील्ड मॉनिटरिंग के दिए निर्देश, कहा लापरवाही पर होगी कार्रवाई*

*सड़क निर्माण के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, कटिंग करवाकर परखी गुणवत्ता*

*अधिकारियों को नियमित फील्ड मॉनिटरिंग के दिए निर्देश, कहा लापरवाही पर होगी कार्रवाई*

कवर्धा, अप्रैल 2026। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को समयसीमा के साथ गुणवत्ता में पूरे करने के निर्देश निर्माण एजेंसीज को दिए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा आज पिपरिया से गांगपुर तक बन रहे सड़क के औचक जांच में पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल निर्माण कार्य देखा बल्कि मौके पर सड़क की कटिंग करवा कर मटेरियल की क्वालिटी और मात्रा की जांच भी करवाई। यह सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई जा रही है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण में अभी डामर की लेयर बिछाई गई है। जिसके बाद कॉम्पैक्शन किया जाना है।
कलेक्टर ने ठेकेदार और इंजीनियर से कहा कि सड़क निर्माण का काम गुणवत्ता और तय मापदंड के अनुसार होना चाहिए। निर्माण कार्य में निर्धारित मात्रा में मटेरियल का उपयोग अनिवार्य रूप से होना चाहिए। विभागीय इंजीनियर को नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही पर ठेकदार के साथ विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के बीच और शोल्डर के पास सैंपल कटिंग करवाकर डामर की मोटाई नपवाई। इसके साथ ही सैंपल में बिटुमिन कंटेंट की जांच के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, ईई पीडब्ल्यूडी श्री रंजीत घाटगे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

*पिपरिया में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी किया निरीक्षण*

पिपरिया नगर पंचायत में सामुदायिक भवन में फर्स्ट फ्लोर में निर्माण कार्य चल रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने इसका भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीकृत और अब तक पूर्ण हो चुके कार्य के बारे में सीएमओ से विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button