Blog

कोरबा में खौफनाक वारदात : पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सालिक राम यादव नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद आरोपी कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो बोला- सर इसकी मुंडी मैंने काट दिया। मैं इसको बहुत प्यार करता था। अपने जान से ज्यादा। इसीलिए इसे चाकू से काटा हूं।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार सालिक राम यादव सतरंगा (45) ग्राम बुंदेली का रहने वाला है। पिछले कई सालों से गांव के कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और 4 बच्चों के साथ वहीं रहता था। पत्नी अपने पति सालिक राम के चरित्र पर शंका करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। बुधवार को दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सालिक राम ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान सालिक राम ने पत्नी का गला धड़ से अलग कर दिया।

घटना के बाद आरोपी पति कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आरोपी से पूछा कि उसके शरीर पर खून के निशान कैसे हैं। तो उसने बताया कि ये मेरी पत्नी के खून हैं, जिससे मैं प्यार करता था। उसने बताया पत्नी को मारने के बाद बोरी में उसके सिर को लेकर बालको थाने जाने वाला था। लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सालिक राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post कोरबा में खौफनाक वारदात : पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा, आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button