देश दुनिया

चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट

अमेरिका की तरफ से नाकेबंदी किए जाने के बाद भी चीन का तेल टैंकर मंगलवार (14 अप्रैल) को होर्मुज स्ट्रेट पार कर गया. शिपिंग डेटा से सामने आई जानकारी के मुताबिक इस जहाज का नाम रिच स्टार्री है, जिसे कल साढ़े 7 बजे नेवल ब्लाकेड लागू करने के बाद वापस करवाया गया था. वो 6 घंटे तक पर्शियन गल्फ में खड़े रहने के बाद ईरान के अप्रूव्ड रूट के रास्ते से हॉर्मुज पार कर चीन की तरफ जा रहा है.

अमेरिकी सेना की नाकेबंदी तोड़ने वाला पहला जहाजये चीनी टैंकर इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि अमेरिका के ब्लॉकेड शुरू होने के बाद यह पहला जहाज है, जो इस रास्ते से गुजरकर खाड़ी से बाहर निकला है. ये जहाज ट्रंप की सेना की नाकेबंदी तोड़कर आगे बढ़ने में कामयाब होने वाला पहला जहाज है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैंकर और इसकी मालिक कंपनी शंघाई शुआनरुन शिपिंग कंपनी पर अमेरिका पहले ही बैन लगा चुका है, क्योंकि इन पर ईरान के साथ व्यापार करने का आरोप है. इस मामले को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

चीनी टैंकर रिच स्टार्री पर क्या-क्या लदा हैबता दें कि चीनी टैंकर रिच स्टार्री एक मीडियम साइज का टैंकर है, जिसमें करीब 2.5 लाख बैरल मेथनॉल भरा हुआ है. यह माल उसने अपने आखिरी पोर्ट UAE के हमरिया से लोड किया था. इसके अलावा इस जहाज पर चाइनीज क्रू भी मौजूद हैं.

जहाज मुरली किशन भी उसी रास्ते की ओर बढ़ता दिखारिच स्टार्री के साथ ही एक और अमेरिकी बैन झेल रहा टैंकर मुरली किशन भी मंगलवार को उसी रास्ते की ओर बढ़ता दिखा, हालांकि यह फिलहाल खाली है. इसके 16 अप्रैल को इराक से फ्यूल ऑयल लोड करने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जहाज को पहले MKA के नाम से जाना जाता था. रूस और ईरान द्वारा पहले इसका इस्तेमाल किया जा चुका है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button