Blog

दुर्ग के उरला से पकड़ाए दो सटोरिए… मोबाइल से खिला रहे थे सट्टा… नगदी व 7 मोबाइल बरामद

भिलाई। दुर्ग के उरला क्षेत्र से मोहन नगर पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मोबाइल के माध्यम से सट्टा का कारोबार कर रहे थे। इनके पास से पुलिस ने 7 मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही इनके पास से पुलिस ने 77020 रुपए नगदी भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल पुलिस को थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत श्रीनगर उरला में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई। मौके पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर मोबाइल के माध्यम से रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाते पाए गए। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में वतन सिंह टण्डन, उम्र 23 वर्ष, निवासी बजरंग पारा उरला, दुर्ग व सुरेन्द्र उर्फ मोनू सुलाखे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग शामिल हैं। मामले में धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें एवं ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post दुर्ग के उरला से पकड़ाए दो सटोरिए… मोबाइल से खिला रहे थे सट्टा… नगदी व 7 मोबाइल बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button