Blog

ऑनलाइन सट्टा का मास्टरमाइंड पकड़ाया, घर की तलाशी में मिला शराब का अवैध स्टॉक व गांजा

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा के एक प्रकरण में मुख्य आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जब पुलिस मुख्य आरोपी के तलाश में उसके घर पहुंची तो वहां शराब का अवैध स्टॉक व गांजा मिला। पुलिस ने शराब व गांजा जब्त करने के साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत अलग प्रकरण बनाया गया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें 5 अप्रैल को जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में ऑनलाइन सट्टा (BETBHAI 9 लिंक) खेलते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनके विरुद्ध धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई थी। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि मनिन्दर सिंह द्वारा ऑनलाइन सट्टा एप उपलब्ध कराकर संचालन कराया जा रहा था, जो स्थान बदल-बदलकर गतिविधि संचालित करता था।

प्रकरण में फरार आरोपी मनिन्दर सिंह की तलाश के दौरान 7 अप्रैल को उसके निवास पर दबिश देकर विधिवत तलाशी ली गई, जहां से सट्टा संचालन से संबंधित सामग्री, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मनिंदर सिंह के घर से 2 मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड के साथ 35 बोतल अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 750 ML) लगभग 79 हजार रुपए की तथा 4. 4 किलो 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,32,500 रुपए बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) NDPS Act एवं 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध सट्टा, मादक पदार्थ या अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post ऑनलाइन सट्टा का मास्टरमाइंड पकड़ाया, घर की तलाशी में मिला शराब का अवैध स्टॉक व गांजा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button