Blog

दुर्ग में अफीम की खेती, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर पार्टी से निलंबित… आदेश जारी

भिलाई। दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती का मामला सामने आने व इसमें भाजपा राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनायक ताम्रकर का नाम आने पर पार्टी ने कार्रवाई की है। भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने विनायक ताम्रकर को उपरोक्त कृत्य के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें समोदा में झिंझरी में विनायक ताम्रकर व बृजेश ताम्रकर के खेत में मक्के की आड़ में अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया। शुक्रवान को जिला व पुलिस प्रशासन ने रेड कर दो एकड़ में अफीम की खेती पाई। इसके बाद इस मामले में विनायक ताम्रकर व बृजेश ताम्रकर से पूछताछ की गई है। हालांकि विनय ताम्रकर ने बताया खेत को अधिया पर दिया गया है अफीम की खेती की जानकारी उन्हें नहीं है। कुछ राजस्थानी लोग चोरी छिपे अफीम की खेती कर रहे हैं। चुंकि विनायक ताम्रकर भाजपा राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक है इसलिए पार्टी ने इसे लेकर कार्रवाई की है।

भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव जी ने आपको उपरोक्त कृत्य के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी ने जारी आदेश में कहा है कि आपके आचरण से पार्टी की छवि धुमिल हुई है। आपका यह कृत्य अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा आपकों को निलंबित किया जाता है।

Mar 26 026

 

The post दुर्ग में अफीम की खेती, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर पार्टी से निलंबित… आदेश जारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button