Blog

जादू टोना के शक में महिला की हत्या, जीपीएम में पड़ोसी ने पत्थर से सिर कुचला

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जादू टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी को शक था कि उसके बेटे की मौत के पीछे इसी महिला का हाथ था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच के बाद पड़ोसी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह खरड़ी गांव निवासी कौशल्या का शव उसके घर पर मिला। महिला का सिर बुरी तरह से कुचला गया था। परिजनों ने इसकी सूचना पेंड्रा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि कौशल्या के पड़ोसी धीरपाल (50) के बेटे की कुछ महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। धीरपाल ने कौशल्या पर जादू टोने की आशंका जताई थी। इसी को लेकर वह खुन्नस पाले हुए था।

शक के आधार पर पुलिस ने धीरपाल को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। धीरपाल ने बताया कि कौशल्या जादू टोना करती है और इसके कारण उसके बेटे की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह कौशल्या घर पर अकेली थी तो मौका देखकर अपने दो साथियों के साथ उसके घर गया और कौशल्या के सिर पर पत्थर से एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

The post जादू टोना के शक में महिला की हत्या, जीपीएम में पड़ोसी ने पत्थर से सिर कुचला appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button