Blog

 दुर्ग-दल्लीराजहरा रूट पर यह रेलवे फाटक 10 अप्रैल से हो जाएगा बंद, रेलवे ने जारी की एडवायजरी

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में मानव रहित समपार फाटक डीडी 39 किमी.-910/3-4 सिकोसा-पिनकापार गेट के पास में रोड अंडर ब्रिज निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। 10 अप्रैल 2026 से रोड अंडर ब्रिज इआम जनता के लिए खोल दिया जायेगा। इसके साथ ही समपार फाटक (लेवल क्रासिंग) डीडी 39 को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और रेल प्रशासन के मध्य सारी औपचारिकता पूर्ण कर ली गई हैं।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

रोड अंडर ब्रिज (RUB) रेलवे और सड़क दोनों के लिए सुरक्षित, तेज और आधुनिक समाधान है, जो आम जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  रोड अंडर ब्रिज बनने से रेलवे फाटक बंद होने की समस्या समाप्त हो जाती है, जिससे सड़क यातायात बिना रुके चलता रहता है। फाटक पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों का समय बचता है। फाटक पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं (ट्रेन-वाहन टकराव) की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाती है।

The post  दुर्ग-दल्लीराजहरा रूट पर यह रेलवे फाटक 10 अप्रैल से हो जाएगा बंद, रेलवे ने जारी की एडवायजरी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button