भिलाई। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एनटीए जेईई मेन्स के एग्जाम में नकल शातिराना तरीका सामने आया है। परीक्षार्थी ने नकल करने के लिए चप्पल को काटकर मोबाइल छिपाई थी। परीक्षा के दौरान वॉशरूम गया और लौटते समय चप्पल घसीट कर चलने लगा तो गार्ड को शक हुआ। जांच के दौरान मोबाइल मिला। इस मामले में शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में 2 अप्रैल को एनटीए जेईई मेंस की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी आदित्य कुमार के पास परीक्षा के दौरान बायो-ब्रेक के बाद उसकी चप्पल में मोबाइल पाया गया। परीक्षार्थी की जब एंट्री तब सिक्योरिटी गार्ड द्वारा ने उसकी मेटल डिटेक्टर से जांच की। परीक्षार्थी ने अपनी जांच से पहले ही अपनी चप्पल उतार दी थी और फिर उसकी जांच की गई थी। जिसके बाद वहां कॉलेज के लेब 12ए सेकेंड फ्लोर में परीक्षार्थी का एग्जाम देने गया। जहां वॉशरूम के लिए बाहर निकला। वॉशरूम से आने के बाद उसकी फिर से सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच की। लेकिन फिर से परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल जांच से पहले ही निकाल दी और फिर उसने अपनी जांच कराई।
जब वह अपनी वॉशरूम से अपनी लैब की ओर वापस जा रहा था। तब सिक्योरिटी गार्ड को उसकी चलने के तरीके से शक हुआ। परीक्षार्थी अपनी चप्पल को घसीट हुए चल रहा था। तब सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी चप्पल की जांच की गई। जांच के दौरान चप्पल के अंदर मोबाइल फोन छुपाया हुआ मिला। इसकी जानकारी सिक्योरिटी गार्ड ने कॉलेज प्रबंधन को दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर परीक्षार्थी आदित्य कुमार के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
The post जेईई मेन्स के एग्जाम नकल के लिए चप्पल काटकर मोबाइल छिपाई, वॉशरूम से लौटते पकड़ाया छात्र appeared first on ShreeKanchanpath.



