छत्तीसगढ़

सरायपाली में राज्यपाल ने ली बैठक, जैविक और प्राकृतिक खेती पर जोर, जल संरक्षण को लेकर की सराहना

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली दौरे के दौरान विकासखंड स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने खास तौर पर किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया. राज्यपाल ने कहा कि रासायनिक खाद का उपयोग कम किया जाए और किसानों को जैविक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए

किसानों को दिया सुझाव

राज्यपाल ने यह भी सुझाव दिया कि धान के साथ-साथ फल और सब्जियों (उद्यानिकी फसलें) की खेती बढ़ाई जाए, ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके.उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि जैविक चावल का वैल्यू एडिशन (प्रोसेसिंग और बेहतर मार्केटिंग) किया जाए, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिल सके.बैठक में जल संरक्षण और डबरी निर्माण के कार्यों की सराहना की गई, लेकिन इन कामों को और तेज करने की जरूरत बताई गई. साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण करने और इसे जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया गया.

स्वास्थ्य के मुद्दे पर जोर

स्वच्छता और स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी राज्यपाल ने चर्चा की. राज्यपाल ने कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने और टीबी समेत अन्य बीमारियों के इलाज व जागरूकता पर ध्यान देने के निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने बच्चों में योग की आदत विकसित करने, ज्यादा पुस्तकालय खोलने और महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर “लखपति दीदी” बनाने की दिशा में काम करने को कहा.दौरे के अंत में राज्यपाल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button