Blog

दर्दनाक हादसा : समारोह से लौट रहे परिवार की कार कुएं में गिरी,  6 बच्चों सहित 9 की मौत

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार देर रात एक समारोह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। पूरा परिवार कार सहित कुएं में गिर गया। इस हादसे में कार में सवार परिवार के सभी 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। आधी रात तक रेस्क्यू हुआ और शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। परिवार के सभी सदस्य एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पास के एक कुएं में जा गिरी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। राहत-बचाव अभियान के तहत दो क्रेन और तैराकों की मदद से आधी रात के आसपास कार और उसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि सभी मृतक डिंडोरी तालुका के इंदोरे गांव निवासी दरगुड़े परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान सुनील दत्तू दरगुड़े (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुड़े (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में पांच लड़कियां (उम्र 7 से 14 वर्ष) और एक 11 वर्षीय लड़का शामिल है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

The post दर्दनाक हादसा : समारोह से लौट रहे परिवार की कार कुएं में गिरी,  6 बच्चों सहित 9 की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button