Blog

मुख्यमंत्री साय का गौ धाम योजना ग्रामीण विकास का स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य

किसान होंगे समृद्ध गौवंश संरक्षण का नया युग: साहू
भिलाई। भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई क्रांतिकारी गौ धाम योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जहां बेसहारा, घुमंतू एवं परित्यक्त गौवंश को सुरक्षित आश्रय, पोषण एवं देखभाल प्रदान की जाएगी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दक्ष वैद्य साहू ने आगे बताया कि यह योजना न केवल गौमाता के संरक्षण को सुनिश्चित करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी। गौ धाम योजना का मुख्य उद्देश्य गौवंश संरक्षण के माध्यम से ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाना है।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि प्रत्येक गौधाम में आधुनिक सुविधाओं से लैस चारा भंडारण इकाइयां, पशु चिकित्सा केंद्र, स्वास्थ्य जांच लैब तथा उत्पादकता वृद्धि प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां गायों को गुणवत्तापूर्ण हरा-सूखा चारा, टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं गोबर-गोमूत्र आधारित जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

दक्ष वैद्य साहू ने आगे बताया कि योजना से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, इससे राज्य में प्रतिवर्ष लाखों लीटर गोमूत्र एवं हजारों टन गोबर उत्पादन होगा, जो जैविक उर्वरक, कीटनाशक एवं आयुर्वेदिक उत्पादों के रूप में किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक सिद्ध होगा।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि गौ धाम योजना छत्तीसगढ़ की प्राचीन गो-संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए कृषि व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेगी। घुमंतू पशुओं से प्रभावित फसलें अब सुरक्षित रहेंगी, जिससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान टलेगा।

भाजपा सरकार की यह पहल ग्रामीण संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। दक्ष वैद्य साहू ने कहा है कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल कार्यान्वयन के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा दिखाएगी तथा लाखों किसान परिवारों को लाभान्वित करेगी।

दक्ष वैद्य साहू ने जोर देकर कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘गौ संरक्षण एवं ग्रामीण विकासÓ के विजन को साकार करने वाली है, जो छÓत्तीसगढ़ को गौ-आधारित अर्थव्यवस्था का हब बनाएगी।

The post मुख्यमंत्री साय का गौ धाम योजना ग्रामीण विकास का स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button